UP Board 10th Result 2024 Live: UPMSP मैट्रिक रिजल्ट @ upresults.nic.in पर जारी, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

UP Board Class X Results 2024: यूपी बोर्ड (UP Board) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए 10वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर 02:00 बजे जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश मैट्रिक बोर्ड परीक्षा परिणाम का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

UP Board 10th Result 2024 Live: UPMSP मैट्रिक रिजल्ट @ upresults.nic.in पर जारी, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
UP Board 10th Result 2024 Live: UPMSP मैट्रिक रिजल्ट @ upresults.nic.in पर जारी, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा


UPMSP Board 10th Result 2024: जो भी छात्र इस शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं के परिणाम का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज वे राहत की सांस ले पाएंगे, इसका कारण है कि, UP बोर्ड ने परीक्षा परिणाम आज दोपहर ०२:०० जारी कर दिए हैं। इसके नतीजे बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल upresults.nic.in देखे जा सकते हैं और इसे यहीं से डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यूपी बोर्ड कक्षा 10th के नतीजों के अनुसार इस साल परीक्षाओं में कुल उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 89.55% रहा है, रिजल्ट के मामले में इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार महिला छात्रों ने 93.40% की उत्तीर्ण दर हासिल करने के साथ ही लड़कों को 7.35% पीछे छोड़ दिया, लड़कों का पास होने का प्रतिशत 86.05% रहा।

छात्रा "प्राची निगम" इस साल यूपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में टॉप किया है।

इस वर्ष, लगभग 30 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था, परीक्षा 22 फरवरी 2024 से 9 मार्च 2024 तक उत्तर प्रदेश के कई केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थीं।

How to access the UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in (यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट) पर जाएं।

वहां पर आपको 6 लिंक दिखाई देंगे किसी 1 पर जो की आपसे रिलेटेड है "यूपी बोर्ड हाई स्कूल (दसवीं कक्षा या बारवीं कक्षा जिस भी कक्षा का देखना हो) परीक्षा 2024 परिणाम" के लिंक पर क्लिक करें।

अब दिए गए फ़ील्ड में सही विवरण दर्ज करें जैसे अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड विवरण दर्ज करें।

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट भी निकल कर रख लें।

जो भी छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं अथवा अपने रिजल्ट के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर पाएंगे । जिस किसी भी छात्र को कोई विषय का दोबारा से परीक्षा की आवश्यकता है, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के बारे में विवरण भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।