सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ष 1994 में फेमिना मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सुष्मितासेन मुख्य रूप से हिन्दी सिनेमा बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं, लेकिन तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। अपने अभिनय के दम पर इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है साथ ही और भी कई पुरस्कार इन्होंने अपने अभिनय से प्राप्त कर चुकी हैं। इस समय सुष्मिता सेन वेब सीरीज में भी काम कर रहीं हैं।
शिक्षा
सिकन्द्राबाद बाद से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है।
सुष्मिता सेन का निजी जीवन
जन्म | 19 नवम्बर 1975, आंध्रप्रदेश, हैदराबाद |
आवास | मुम्बई, महाराष्ट्र |
व्यवसाय | अभिनेत्री, मॉडल |
कार्यकाल | 1997 से वर्तमान |
पदवी | फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स (1994), मिस यूनिवर्स (1994) विजेता |
ऊंचाई | 5 फीट 9 इंच |
शादी | अभी तक शादी नहीं की है |
बच्चे | 2 बच्चियों को गोद लिया है रेनी सेन (Renee Sen), अलीशा सेन (Alisah Sen) |
सुष्मिता सेन का दुबई में एक ज्वेलरी रिटेल भी है जो कि इन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रखा हुआ है। इनके रिटेल का नाम Renee Jewellery है।
सुष्मिता सेन का एक प्रोडक्शन कम्पनी भी है जिसका नाम तन्त्रा एंटरटेनमेंट (Tantra Entertainment) है। इसके अलावा इनकी एक और कम्पनी है जिसका नाम सेंसाजियोनि है।
फिल्मी सफर
हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फ़िल्म ‘दस्तक़’ से हुई। यह फ़िल्म 1996 में रिलीज हुई थी, लेकिन सुष्मिता को असली पहचान फ़िल्म बीबी नम्बर 1 से मिली। इस फ़िल्म के लिये सुष्मिता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के कटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया।
फ़िल्म बीबी नम्बर वन के बाद सुष्मिता सेन ने कई हिट फिल्में दी और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2010 में इन्होंने आखिरी फ़िल्म दूल्हा मिल गया में फरदीन खान के साथ काम किया जिसमें शाहरुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। इसके बाद इन्होंने 10 साल का एक लंबा ब्रेक लिया।
सुष्मिता सेन की फिल्मों में वापसी
10 साल का ब्रेक लेने के बाद सुष्मिता ने वर्ष 2020 में एक वेब सीरीज ‘आर्या’ से वापसी की। साल 2021 में इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ आर्या सीजन 2 जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
सुष्मिता सेन की प्रमुख फिल्में
फ़िल्म | अभिनयकलाकार | निर्देशक |
बीबी नं 1 | सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर, सलमान खान, अनिल कपूर, तब्बू | डेविड धवन |
पैसा वसूल | सुष्मिता सेन, मनीषा कोईराला, मकरंद देशपांडे, रखी सावंत, टीनू आनंद | श्रीनिवास भाषाम |
मैं हूँ न | सुष्मिता सेन, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी | फराह खान |
आँखें | अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन | विपुल अमृतलाल शाह |
दस्तक | सुष्मिता सेन, मुकुल देव, शरद एस. कपूर | महेश भट्ट |
फिलहाल | सुष्मिता सेन, तब्बू, संजय शूरी | मेघना गुलजार |
जिंदगी रॉक्स | सुष्मिता सेन, शाइनी अहूजा, बर्कहार्ट | तनुजा चन्द्रा |
तुमको न भूल पाएंगे | सुष्मिता सेन, सलमान खान, पंकज धीर, अरबाज खान | पंकज पराशर |
मैंने प्यार क्यों किया | सलमान खान, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ | डेविड धवन |
चिंगारी | सुष्मिता सेन, मिथुन चक्रवर्ती, अनुज साहनी | कल्पना लाजमी |
बेवफा | सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, करीना कपूर | धर्मेश दर्शन |
मैं ऐसा ही हूँ | सुष्मिता सेन, अनुपम खेर, अजय देवगन | हैरी बवेजा |
वास्तुशास्त्र | सुष्मिता सेन, राजपाल यादव, प्रिया रॉय | सौरभ नारंग |
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता | सुष्मिता सेन, गोविंदा | डेविड धवन |
पुरस्कार
फिल्मफेयर पुरस्कार : 2000 – फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अवॉर्ड – बीबी नं.1
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार : 2000 – आई आई एफ ए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अवॉर्ड – बीबी नं.1
स्क्रीन वीकली पुरस्कार : 2000 – स्क्रीन वीकली बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अवॉर्ड – बीबी नं.1
वर्ष | पुरस्कार |
2000 | जी सिने अवार्ड |
2003 | फिल्मफेयर पुरस्कार, स्टार स्क्रीन पुरस्कार, आईफा पुरस्कार, जी सिने अवार्ड |
2004 | स्टार स्क्रीन अवॉर्ड |
2005 | स्टारडस्ट अवार्ड, जी सिने अवॉर्ड्स |
2013 | मदर टेरेसा पुरस्कार |
2016 | इंडियन अफेयर्स, इंडिया लीडरशिप कानक्लेव |
2016 | जियोस्पा एसियाष्पा इंडिया अवार्ड्स |
2017 | लक्स गोल्डेन रोज अवार्ड्स |
2018 | आई एम वुमन अवार्ड्स |
2020 | फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स |
2021 | चैम्पियन्स ऑफ चेंज अवार्ड्स 2021 |