Table of Contents
Sarsoon ka Saag Recipe in hindi: ठंड Raju दिनों में सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सुनते ही मुह में पानी आ जाता है। इस रेसिपी के साथ आप पारंपरिक पंजाबी सरसों के साग का स्वाद ले सकते हैं। आइये आज देखते हैं कि हम घर पर किस तरह से रेस्टोरेंट स्टाईल में सरसों का साग बना सकते हैं।
सरसों का साग सर्दी के मौसम की पंजाब की एक बहुत ही फेमस डिश है। इसे मक्की की रोटी और गुड़ के साथ खासतौर पर पसंद किया जाता है। सरसों का साग खाने के हेल्थ बेनेफिट्स भी होते हैं, ये शरीर को गर्म रखने वाला माना जाता है। हेल्थ के साथ स्वाद में भी यह एक लाजवाब डिश है।
Sarson ka Saag Recipe: ठंड के इस मौसम में बाजार में सरसों का साग खूब मिलता है। स्वास्थ्य के दृष्टि से देखा जाए, तो सरसों का साग (Sarson ka Saag vidhi) सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। पंजाबी किचन में आपको सरसों का साग (Sarsoon ka Saag) खासतौर पर मिलेगा।
साग को मक्के की रोटी और गुड़ के साथ सर्व किया जाता है। हालांकि नॉर्मल रोटी के साथ भी इसका स्वाद गजब का लगता है। आइये देखें सरसों का साग (how to make Sarson ka Saag) बनाने की विधि।
सरसों का साग (Sarsoon ka Saag) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सामग्री की मात्रा | आवश्यक सामग्री |
1 गुच्छा | सरसों का पत्ता |
1/2 गुच्छा | बथुआ का पत्ता |
1/2 गुच्छा | पालक का पत्ता |
1 कप | मूली का ताजा पत्ता |
4 इंच | मूली की जड़ |
1 कप | मेथी का पत्ता कटा हुआ |
2 | मध्यम आकार का प्याज कटा हुआ |
3 | छोटे टमाटर अगर बड़े है तो 2 टमाटर |
2 इंच | अदरक का टुकड़ा |
2 | हरी मिर्च बारीक कटी हुई |
8-10 | लहसुन की कली |
1/2 चम्मच छोटा | मिर्च पाउडर |
2 चुटकी | हींग |
2-3 कप | पानी (आवश्यकता अनुसार) |
2 चम्मच बड़ा | मक्के का आटा |
नमक | स्वादानुसार |
सरसों का साग बनाने की विधि (Sarson ka Saag vidhi in hindi)
- सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के जड़ को काट कर निकाल दें। यदि सरसों का डंठल यदि मोटा हो गया हो, तो आप उसे भी हटा सकते हैं।
- अब एक बड़े बर्तन में साग को रखकर अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें। धोने से साग में जमी मिट्टी अच्छे से हट जाएगी। कम से कम 3 – 4 पानी धुलें।
- जब साग अच्छी तरह से धुल जाए, तो एक बड़े प्रेशर कुकर में डाल दें।
- अब उसी प्रेशर कुकर में कटी हुई मूली के जड़, प्याज, टमाटर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, 2-3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कर प्रेशर कुकर के ढक्कन को लगाकर उसे गैस पर पकने के लिए 6-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 6-7 मिनट बाद प्रेशर कुकर को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब कुकर ठंडा हो जाए, तो उबाले गए साग को एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
- जब सारी सामग्री ठंडी हो जाए, तो उसे मिक्सी में डालकर उसका पेस्ट बना लें।
- अब उस पेस्ट में दो बड़े चम्मच मक्के का आटा डालकर उसे भी मिला लें।
सरसों के साग में तड़का लगाने की विधि (how to fry sarson ka saag)
सरसों के साग में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में घी या बटर डालकर उसे गैस पर गर्म होने के लिए छोड़ दें।
उसके बाद जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
जब सारी सामग्री हल्की सी पक जाए, तो उसे सरसों के साग में डाल दें।
इस तरह सरसों का साग बनकर तैयार हो जाएगा। अब सरसों का साग सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे मक्के की रोटी के साथ सर्व करें।अगर आप चाहे तो गेंहू के आटे की रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।