Stock Market Holiday Today News: राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण होली के मौके पर शेयर बाजारों में कोई कार्य नहीं होगा. दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE भी कुछ खास त्योहारों और गजटेड अवकाश के दिन बंद रहते हैं।
बीएसई के अनुसार, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट 30 मार्च को बंद रहेंगे।
भारत का पहला सूचीबद्ध एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी मार्च के महीने में दो दिन कारोबार के लिए बंद रहेगा।
कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए, सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र खुला रहेगा।
मार्च 2023 में स्टॉक मार्केट अवकाश : Stock Market Holidays in March 2023
बीएसई की वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक मार्च महीने में भारतीय शेयर बाजार दो दिन बंद रहेंगे। 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
2023 में शेयर बाजार की छुट्टी
बीएसई ने https://www.bseindia.com/ पर उपलब्ध कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट के लिए 15 छुट्टियों को सूचीबद्ध किया है।
SI.NO. | अवकाश | तारीख | दिन |
1 | गणतंत्र दिवस | जनवरी 26, 2023 | गुरुवार |
2 | होली | मार्च 07, 2023 | मंगलवार |
3 | राम नवमी | मार्च 30, 2023 | गुरुवार |
4 | महावीर जयंती | अप्रैल 04, 2023 | मंगलवार |
5 | गुड फ्राइडे | अप्रैल 07, 2023 | शुक्रवार |
6 | डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | अप्रैल 14, 2023 | शुक्रवार |
7 | महाराष्ट्र दिवस | मई 01, 2023 | सोमवार |
8 | बकरीद ईद | जून 28, 2023 | Wednesday |
9 | स्वतंत्रता दिवस | अगस्त 15, 2023 | मंगलवार |
10 | गणेश चतुर्थी | सितंबर 19, 2023 | मंगलवार |
11 | महात्मा गांधी जयंती | अक्टूबर 02, 2023 | सोमवार |
12 | दशहरा | अक्टूबर 24, 2023 | मंगलवार |
13 | दीपावली | नवंबर 14, 2023 | मंगलवार |
14 | गुरुनानक जयंती | नवंबर 27, 2023 | सोमवार |
15 | क्रिसमस | दिसंबर 25, 2023 | सोमवार |