Home Sarkari Naukari Education Tools IFSC Code

LallanTops

India's No.#1 Infotainment Website!

Home News Money Entertainment Bollywood Life Style Dharm Jyotish Rashifal Health Recipe
Palmistry: अशुभ माने जाते हैं हथेली पर मौजूद ऐसे निशान, जीवन भर करना पड़ता है दुर्भाग्य का सामना

Palmistry: अशुभ माने जाते हैं हथेली पर मौजूद ऐसे निशान, जीवन भर करना पड़ता है दुर्भाग्य का सामना

JyotishUpdated: 22-05-2023    views: 277

Palmistry Bad Luck Line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारे हथेली पर कई तरह के निशान, रेखाएं और आकृतियां बनी हुई होती हैं। हर किसी की हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं होती हैं, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस भी व्यक्ति के हथेली में अशुभ निशान, चिन्ह या रेखाएं होती हैं, उसे जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसे लोग जीवन में हमेशा असफल रहते हैं। ऐसी रेखाएं और चिह्न व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं उन रेखाओं और चिह्नों के बारे में, जो दुर्भाग्य को दर्शाती हैं।

जीवन रेखा को काटती हुई रेखाएं

अक्सर कई लोगों की हथेली में देखा जाता है कि भाग्य रेखा को कई छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई दिखाई देती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं शुभ नहीं मानी जाती हैं। ये रेखाएं जिस स्थान पर जीवन रेखा को काटती हैं, व्यक्ति को उम्र के उस पड़ाव में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी रेखाओं को दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है।

हथेली में द्वीप का निशान

हथेली में किसी भी स्थान पर द्वीप का निशान होना अशुभ माना जाता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में द्वीप का निशान जिस भी पर्वत पर होता है उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। यदि द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है, तो मान-सम्मान में कमी आती है। सूर्य पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर नौकरी से संबंधित परेशानियां आती हैं। साथ ही चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है। वहीं मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान हो तो व्यक्ति का साहस कम हो जाता है।

अनामिक उंगली पर क्षैतिज रेखाएं

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी हुई होती हैं, उनकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

काला धब्बा

कई लोगों की हथेली में काला धब्बा पाया जाता है उसे भी शुभ नहीं माना जाता। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर काला धब्बा होता है, उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के जीवन में जीवन भर एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा पर तिल होता है, उन्हें भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों के जीवन में बड़ी कठिनाइयां आती हैं और इन्हें करियर और आर्थिक से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ती है।

दोस्तों कहते हैं किस्मत उनकी भी होती है जिनके हाथ ही नहीं होते। और यह सच बात भी है। कभी सफल लोगों से मिलिए वो लोग भाग्य पर नहीं कर्म पर विश्वास रखते हैं। ये बात सच है की कई बार हमें हमारे मेहनत का फल नहीं मिलता लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। शायद किश्मत में लिखा हो की 4 बार हारने के बाद आपकी जीत होगी।
 

hostinger banner
zerodha banner
amazon banner

कृपया इसे भी पढ़ें

आईपीएल के अनोखे फ़ेक्ट्स: fact about ipl in hindi

आईपीएल के अनोखे फ़ेक्ट्स: fact about ipl in hindi

Fashion Tips for Men: इन टिप्स से दोस्त की शादी मे जमाइए इम्प्रेष्ण

Fashion Tips for Men: इन टिप्स से दोस्त की शादी मे जमाइए इम्प्रेष्ण

गर्मियों में खाएं ये 5 फल, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, कई रोग भी रहेंगे दूर

गर्मियों में खाएं ये 5 फल, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, कई रोग भी रहेंगे दूर

इस हॉलीवुड फिल्म को आधी रात अकेले देखने पर थिएटर ने किया इनाम का एलान

इस हॉलीवुड फिल्म को आधी रात अकेले देखने पर थिएटर ने किया इनाम का एलान

Elon Musk: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

Elon Musk: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के कलाकारों के बस का हुआ एक्सीडेंट

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के कलाकारों के बस का हुआ एक्सीडेंट