पठान मूवी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रोज इस पर कुछ नया मामला होता रहता है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने भी दीपिका पादुकोण के बिकनी के रंग के ऊपर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि इस गाने में भगवा और हर रंग आपत्तीजनक है। इस आपत्ति से हर तरफ़ विरोध के सुर बुलन्द है। अब बिहार के भाजपा के मंत्री हरि भूषण ठाकुर ने पठान को बिहार में रिलीज होने से रोकने की धमकी दी है।
बलौच का कहना है कि, इस फ़िल्म के निर्माताओं ने देश की सनातन संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास किया है। भगवा रंग सनातन संस्कृति का प्रतीक है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, सूर्य का रंग भगवा है और यह आग का रंग भी है। यह बलिदान का रंग है। इस फ़िल्म के मेकर्स ने भगवा रंग को बेशर्म बता दिया है। यह बहुत ही गलत है। इस पर सवाल उठना चाहिए। इस गाने में ऐक्ट्रेस की शार्ट ड्रेस अश्लीलता को दर्शाती है। इसी वजह से देश में ज्यादातर लोग इस फ़िल्म का विरोध कर रहे हैं।
पिछले दिनों स्वरा भास्कर, रत्ना पाठक, रश्मि देसाई, फ़िल्म निर्देशक ओनिर और मुकेश खन्ना सहित कई सेलेब्स ने अपना बयान दिया है। इसके अलावा देश के अलग अलग राज्यों में इस फ़िल्म को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। कहीं पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं विरोध प्रदर्शन चल रहा है।