Mouni Roy: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने एक्टिंग के दम पर अच्छा नाम कमाया है। मौनी के फैन्स उनके एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिटनेस और खूबसूरती के भी कायल हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। मौनी रॉय के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन इस बार जब मौनी ने हाल ही में ब्लैक कलर की बिकनी में अपनी फ़ोटो शेयर की तो ट्रोल हो गई।
मौनी रॉय ने ब्लैक बिकनी में ढाया कहर
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हॉट फोटो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है – ME TO THE SEA x आप नीचे देख सकते हैं। इस बिकनी वाली फ़ोटो में मौनी रॉय काफी हॉट लग रही हैं। वैसे इस समय वो UAE में छुट्टियां मना रही हैं।
ट्रोल हो गई मौनी रॉय
इस समय मौनी राय को सोशल मीडिया यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा: “दीदी को खाना दो”। वही दूसरे यूजर ने लिखा -‘मैम, मेरा विश्वास करो, आप बहुत अजीब लग रहे हो। इतना भी डाइट मत करो कि हवा के झोंके से उड़ जाओ’। एक ने लिखा है कि ‘हड्डियों का ढांचा लग रही हो। इससे ज्यादा तो नॉर्मल लड़कियां अच्छी लगती हैं’। इन सबके अलावा मोनी के कई सारे फैंस उनके इस फोटो की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
द वर्जिन ट्री में आएगी नजर मौनी रॉय
छोटे पर्दे पर मौनी राय ने देवों के देव महादेव अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद इन्होंने टीवी सीरियल नागिन से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आज के समय में मौनी रॉय छोटे पर्दे के साथ-साथ ओटीटी और बॉलीवुड में भी नजर आती रहती हैं। मोनी राय ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टार फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी अच्छा काम किया था। मोनी राय जल्द ही संजय दत्त के साथ द वर्जिन ट्री में नजर आने वाली हैं। अभी हाल ही में मौनी रॉय ने हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है।
मौनी रॉय की एज कितना है?
37 वर्ष (28 सितंबर 1985)
मौनी रॉय का जन्म कहाँ हुआ?
कूचबिहार, भारत के पश्चिमबंगाल प्रदेश में। कूचबिहार अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
मौनी रॉय की शादी हुई है या नहीं?
मौनी रॉय ने 27 जनवरी को गोवा में अपने प्रेमी सूरज नांबियार से शादी की है।
मौनी रॉय एक फ़िल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं?
मौनी रॉय अपने एक फ़िल्म या वीडियो के लिए 50 लाख से 1.5 करोड़ रूपये तक चार्ज करती हैं। यह कोई फिक्स नहीं होता है। रोल के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकता है।