GATE 2023 Answer Key: IIT Kanpur गेट आंसर की, यहां एक्टिव होगा लिंक, ऐसे करें डाउनलोड

Must read

GATE 2023 Answer Key gate.iitk.ac.in – आईआईटी समेत देश के अन्य टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों के एमटेक (M.Tech) कोर्स में दाखिले के लिए गेट परीक्षा देना जरूरी होता है। इस साल गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने किया था। गेट परीक्षा की आंसर की आज यानी 21 फरवरी 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर अपलोड की जाएगी।

गेट परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी 2023 को हुई थी। गेट आंसर की 2023 जारी होने के कुछ दिनों बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा (GATE Result 2023)। गेट आंसर की पर कोई आपत्ति होने की स्थिति में उसे चैलेंज किया जा सकता है (GATE Answer Key 2023)। इसके लिए भी जल्द ही एक लिंक एक्टिव कर दिया जएगा।

आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी की गई इन्फॉर्मेशन के अनुसार

  • गेट 2023 आंसर की जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.
  • पहले पेज पर ही GATE 2023 Login का लिंक नजर आ जाएगा. उस पर क्लिक करें।
  • गेट एनरोलमेंट आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करें. स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट करें।
  • लॉगिन होते ही GATE 2023 Answer Key PDF फॉर्मेट में मिल जाएगी. उसे डाउनलोड कर लें।

GATE Answer Key Challenge कैसे करें?

यदि आपको गेट आंसर की में कोई सवाल या जवाब गलत लगता है तो आप IITK को उसकी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें इसे चैलेंज करना होगा। गेट आंसर की को चैलेंज करने के लिए 22 से 25 फरवरी 2023 तक का समय दिया जाएगा। यह प्रक्रिया भी अपने गेट लॉगिन से ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए सभी दिशा-निर्देश भी ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार जारी किए आन्सर की को चेलेंज करना चाहते हैं तो IITK की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

मार्च में आएगा रिजल्ट

गेट रिजल्ट (GATE Result 2023) आंसर की जारी होने व उसे चैलेंज करने के बाद जारी किया जाता है। अभी तक के शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2023 रिजल्ट 16 मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा (GATE 2023 Result)। इसके कुछ दिनों बाद यानी 21 मार्च 2023 को वेबसाइट पर गेट स्कोर कार्ड (GATE Score Card) अपलोड किया जाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Latest article