Eye Flu: इस समय बरसात के मौसम में Eye Flu का इंफेक्शन काफी तेजी से फैल रहा है। कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहा जाता है।
आई फ्लू में क्या होता है?
आई फ्लू (Eye Flu) या कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई की समस्या होने पर आंखों में लालिमा, खुजली और आँखों से पानी आते रहने की समस्या हो जाती है। अधिकतर मामलों में इसके लक्षण हल्के होते हैं लेकिन कुछ मामलों में इसके गंभीर रूप लेने का भी खतरा हो सकता है। कई बार आँखों में सूजन भी हो जाती है, जिस कारण आंखों से साफ दिखाई भी नहीं देता है।
आई फ्लू कैसे फैलता है?
यदि किसी को यह (Eye Flu) संक्रमण है और आप उस व्यक्ति के सम्पर्क में आते हैं, तो यह संक्रमण आपको भी हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकले आंसुओं के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर देता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खाँसने या फिर छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है।
इसके वायरस सतह पर काफी सक्रीय रहते हैं, जैसे की दरवाजे, मेज, चाकू का हैंडल या फिर छत और सीढ़ियों की रेलिंग जैसे स्थानों पर ये सक्रिय रहते हैं। ऐसी किसी जगह को छूने के बाद अच्छी तरह से हाथ साबुन से धुले, सैनिटाइज़र का उपयोग करें। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से यह तेजी से फैलता है।
नेत्र फ्लू (Eye Flu) सावधानियां क्या हैं?
नेत्र फ्लू (Eye Flu) होने पर आप कोशिश करें की लोगों के संपर्क में न आएं, ऐसा इसलिए की आप जिन लोगों के संपर्क में आते है उनको संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग इस संक्रमण से बचे हैं उन्हें संक्रमित व्यक्तियों से बचना चाहिए। किसी भी सतह (पब्लिक प्लेस) को छूने से पहले टिश्यू पेपर का उपयोग करें। किसी सतह को छूने के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं। सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
खुद से ही न ले कोई दवा
यदि आपके अंदर आई फ्लू (Eye Flu) के लक्षण दिख रहे हैं, तो सबसे पहले की अच्छे विशेषज्ञ से मिले और इसका इलाज कराएं। खुद का कोई नुस्खा या किसी झोलाछाप डॉक्टर से कोई इलाज न कराएं। इससे खतरा बढ़ सकता है। ऐसा भी हो सकता है की आई फ्लू के लक्षण की तरह दिखने वाला किसी और आँख के बीमारी का लक्षण हो। इसलिए लक्षणों के सही कारण को पहचानना और उसका उचित इलाज कराना आवश्यक हो जाता है। इसलिए खुद से ही कोई दवा न लें।
आई फ्लू (Eye Flu) कितने दिन में ठीक होता है?
वैसे तो आई फ्लू ठीक होने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। लेकिन कभी कभी यह 3 – 4 दिन में भी सही हो सकता है।
आई फ्लू से बचाव कैसे करें?
- थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की अच्छे से सफाई करें।
- हमेशा आंखों को बार-बार न छुएं।
- अपने आसपास के स्थानों पर सफाई रखें, खासकर जहाँ काम करते हैं वहां की सतहों को साफ रखें।
- अपनी आंखों को समय-समय पर साफ पानी से धोएं।
- अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं व ज्यादा लोगों के संपर्क में आने से बचें।
- किसी पीड़ित या संक्रमित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
- संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़ों का इस्तेमाल न करें।
- टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें आँखों को रिलैक्स दें।
आई फ्लू कैसे ठीक करें?
आज कल दिल्ली में आई फ्लू (Eye Flu) काफी फैला हुआ है। डॉक्टरों का मानना है की यह स्थिति बारिश में आई बढ़ की वजह से हुई है। बारिश के वजह से बाढ़ आने से साफ सफाई न हो पाने की वजह से इन्फेक्शन के कारण आई फ्लू फैल रहा है। किसी अच्छे डॉक्टर से दावा लेकर इसे ठीक किया जा सकता है।
इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिससे की आप इसका अपने घर पर ही इलाज कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की आँखों की समस्या के लिए हमें डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है। आंखे हमे हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं इनके साथ हमे कोई रिस्क नहीं लेनी चाहिए।
उम्मीद करते हैं की यह लेख आपको पसंद आया होगा। कृपया इसे और लोगों तक पहुंचाए ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके। अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद!
Also Read