Delhi Flood: लगातार चार दिनों से बढ़ोत्तरी के बाद पिछले 1 घंटे से यमुना का जलस्तर हुआ स्थिर

Delhi Flood: पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहे यमुना नदी का जलस्तर पिछले चार घंटे से स्थिर हो गया है। गुरुवार को दोपहर एक और दो बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.62 मीटर तक पहुँच गया था।

बुधवार को, यमुना नदी का जल स्तर अपने 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रात 11 बजे 208.48 मीटर तक पहुंच गया था। अधिकारियों ने कहा था कि अभी जल स्तर और भी बढ़ने की संभावना है। उन्हें अनुमान था की अभी जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने नदी के जल स्तर में अधिक वृद्धि होने के कारण ब्लू लाइन पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, मेट्रो निकाय ने कहा कि इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

दिल्ली में हुयी भारी बारिश के कारण जलमग्न इलाकों में मजनू का टीला, मयूर विहार फेज 1, मठ बाजार, गीता कॉलोनी, कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड के कई हिस्से शामिल हैं। यहाँ पर सड़कों पर भी जल भराव हो गया है।

जल भराव की समस्या के कारण ही लालकिला का एरिया भी काफी प्रभावित है। कुछ न्यूज रिपोर्टर ने कमर तक की पानी में खड़े होकर वहां पर कवरेज किया है। इससे आप समझ सकते हैं की कितना जल भराव होता है।

राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े बस-टर्मिनल, कश्मीरी गेट बस टर्मिनल पर पानी भर गया है, जिससे बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कश्मीरी गेट पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और लालकिला सब आस पास ही है। अतः जल भराव की समस्या से सभी को परेशान होना पड़ सकता है।

“यमुना के जल स्तर में वृद्धि के कारण कई जल उपचार संयंत्रों को बंद करना पड़ा। मैंने वज़ीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा”, दिल्ली के मुख्यमंत्री, केजरीवाल ने ट्वीट किया।

बुधवार को छह जिलों से कम से कम 16,500 लोगों को निकाला गया और 2,500 राहत शिविरों में ले जाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही केंद्र से हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह कर चुके हैं।

Also Read

Leave a Comment