दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक सफल भारतीय बॉलीवुड सिनेमा की अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1986 बेंगलुरु में हुआ था। दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone) ने भारतीय हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं।
जन्म | 5 जनवरी 1986, कोपेनहेगन, डेनमार्क |
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | फ़िल्म अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2006 से वर्तमान (2022) |
ग्रह स्थान | बैंगलोर, भारत |
विवाह | रनवीर सिंह (2018) |
मॉडलिंग (Modeling)
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान मॉडलिंग में करियर बनाने का निर्णय कर लिया था। दीपिका ने कुछ प्रसिद्ध ब्रांड के साथ काम किया है। पिछले कुछ वर्षों में दीपिका ने लिरिल, डाबर, क्लोज-अप और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। दीपिका पादुकोण को कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव भी मिले।
5 में किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के तौर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए उन्हें एक मॉडल के रूप में चुना गया। इसी वर्ष आईडिया जी फैशन पुरस्कार में उन्होंने दो ट्रॉफियां, फीमेल मॉडल ऑफ द ईयर (कमर्शियल) और प्रेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला। दीपिका पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। और अभी हाल ही में लिवाइस और टीशॉट एस ए की।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के अभिनय की शुरुआत
मॉडलिंग में अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर लेने के बाद दीपिका पादुकोण ने अभिनय की दुनिया में अपना कदम रखा। अभिनय की दुनिया में इन्होंने अपनी शुरुआत हिमेश रेशमिया के एल्बम तेरा सुरूर के एक गीत नाम है तेरा के वीडियो से शुरुआत की। इसके बाद 2006 में दीपिका ने एक कन्नड़ फिल्म की जिसका नाम ऐश्वर्या है। लेकिन इन्हें असली पहचान जब इन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ फराह खान की एक फिल्म ‘ओम शांति ओम‘ किया तब से इन्हें फिल्म जगत में असली सफलता मिलनी शुरू हुई। इसके बाद दीपिका पादुकोण में भारतीय फिल्म जगत में हिंदी सिनेमा को एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में दी।
दीपिका पादुकोण के फिल्में (Deepika Padukone Movie List)
S. No. | Movie Name (फिल्में) | Box Office Collection (India) (कलेक्शन) | Verdict |
1 | ओम शांति ओम | 78.16 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
2 | बचना ए हसीनो | 36.19 करोड़ | सेमी हिट |
3 | चांदनी चौक टू चाइना | 29.45 करोड़ | डिजास्टर |
4 | लव आज कल | 66.56 करोड़ | हिट |
5 | कार्तिक कॉलिंग कार्तिक | 18 करोड़ | फ्लॉप |
6 | हाउसफुल | 72.24 करोड़ | हिट |
7 | लफंगे परिंदे | 22.43 करोड़ | एवरेज से नीचे |
8 | ब्रेक के बाद | 16.86 करोड़ | फ्लॉप |
9 | खेलें हम जी जान से | 4.66 करोड़ | डिजास्टर |
10 | आरक्षण | 41.89 करोड़ | फ्लॉप |
11 | 74.48 करोड़ | हिट | |
12 | रेस 2 | 93.48 करोड़ | सेमी हिट |
13 | ये जवानी है दीवानी | 178 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
14 | चेन्नई एक्सप्रेस | 207.69 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
15 | गलियों की रासलीला रामलीला | 112.97 करोड़ | हिट |
16 | फाइंडिंग फैनी | 28.23 करोड़ | फ्लॉप |
17 | हैप्पी न्यू ईयर | 178.41 करोड़ | सुपर हिट |
18 | पीकू | 78.38 करोड़ | हिट |
19 | तमाशा | 68.55 करोड़ | फ्लॉप |
20 | बाजीराव मस्तानी | 183.75 करोड़ | हिट |
21 | पद्मावत | 282.28 करोड़ | ब्लॉकबस्टर |
22 | छपाक | 35.55 करोड़ | फ्लॉप |
23 | पठान | Coming soon |
पुरस्कार दीपिका पादुकोण (Awards of Deepika Padukone)
फिल्म फेयर पुरस्कार (Filmfare award)
- 2008: फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: सोनी हेड एंड शोल्डर्स वर्ष का नया चेहरा पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, ओम शांति ओम
स्टार स्क्रीन पुरस्कार (star screen award)
- 2008: होनहार नवोदित कलाकार के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार, महिला, ओम शांति ओम
- 2008: जोड़ी नंबर वन पुरस्कार शाहरुख खान के साथ, ओम शांति ओम
ज़ी सिने अवॉर्ड (zee cine award)
- 2008: सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड, ओम शांति ओम
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जिसने पुरस्कार, ओम शांति ओम
आइफा अवॉर्ड्स
- 2008: आईफा का सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार, ओम शांति ओम
इसके अलावा दीपिका पादुकोण को कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं-
- 2008: स्टार डस्ट कल का सुपर स्टार महिला पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: अप्सरा फिल्म और टेलीविजन निर्माता संघ की तरफ से सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: सबसे पसंदीदा नई हीरोइन पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: एच टी कैफेफ़िल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार महिला
- इसके अलावा भी अन्य कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
- 2008: सबसे पसंदीदा नई हीरोइन पुरस्कार, ओम शांति ओम
- 2008: अप्सरा फिल्म और टेलीविजन निर्माता संघ की तरफ से सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार पुरस्कार, ओम शांति ओम
उम्मीद करते हैं लेख आपको अच्छा लगा होगा कृपया रेट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। यह जानकारी इंटरनेट और विकिपीडिया के माध्यम से ली गई है। आगे हो सकता है इसमें कुछ जानकारियां अपडेट हो। धन्यवाद!