Chaitra navratri 2023: 22 मार्च से आरंभ होगा नवरात्री, इन नियमों से करें माता रानी की पूजा तो पूरी होगी मनोकामनाएं

Must read

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023, बुधवार से प्रारम्भ हो रहा है। इस समय कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना चाहिए। आइये देखते हैं की हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023, बुधवार से शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के बाद 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को रामनवमी का पर्व मनाया जायेगा। पौराणिक व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि व रामनवमी पर किए गए पूजा-पाठ का कई गुना फल मिलता है। ऐसे में इस समय विशेष पर्व पर कुछ विशेष नियमों का प्रावधान किया गया है। आइये जानते हैं उन नियमों के बारे में।

नवरात्रि के लिए सबसे पहले खान-पान और आचार-विचार के नियम आते हैं। जिन्हें बहुत ही सावधानी पूर्वक सच्चे मन से पालन करना चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से ईश्वर जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। जानिए इन नियमों के बारे में।

चैत्र नवरात्रि में इन नियमों का पालन करें (Chaitra Navratri 2023 Rules)

नवरात्रि के दिनों में लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, अंडे आदि का सेवन नही करना चाहिए। ये सभी तामसिक पदार्थ माने गए हैं तथा इनके सेवन से मन और शरीर दोनों अशुद्ध होता है। इससे मन की चंचलता बढ़ती है और वह भोग-विलास की ओर भागता है। इसी प्रकार मांस-मदिरा तथा अंडों के सेवन से भी व्यक्ति के पुण्यों का क्षय होता है।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही पूजा, जप, हवन इत्यादि करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त की पूजा अवश्य फलदायी होती है। इस समय मन भी पूरी तरह से आराधना में लीन हो जाता है। कहा जाता है कि इस समय सिद्ध पुरुषों और संतों की आत्माएं सूक्ष्म जगत में विचरण करती हैं। उनका भी आशीर्वाद मिलता है। ब्रम्ह मुहूर्त में हमारा मन एकाग्र एवं शांत रहता है।

नवरात्रि के समय में माता रानी का ध्यान करके उपवास रखना भी अच्छा माना जाता है। उपवास रखने से हमारे मन को शुद्धि मिलती है। धार्मिक लाभ के आलावा उपवास रखने से हमें शारीरिक लाभ भी मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार नवरात्रि सर्दी औऱ गर्मी का संधिकाल माना जाता है। ऐसे समय में शरीर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यदि प्रतिदिन एक समय व्रत किया जाए तथा केवल फलाहार लिया जाए तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इस तरह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाई जा सकती है और स्वस्थ रहा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। LallanTops.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Latest article