BGMI की कुछ खास बातें
Table of Contents
- BGMI GAME भारत में 2022 में ही बैन कर दिया गया था।
- BGMI के फैन्स भारत में इसके वापसी को लेकर काफी खुश हैं।
- BGMI के लिए क्राफ्टन ने एक नया अपडेट जारी किया है।
BGMI Update: BGMI यानी बैटलग्राउंड मोबाईल इंडिया गेम के लिए इसके डेवलपर्स ने एक नया अपडेट जारी किया है। यह अपडेट BGMI Game के मौजूदा साइकिल को अपडेट करने के लिए किया गया है। साल के शुरुआती दिनों में ही इसके वापसी की खबरें आ रही थी लेकिन अभी तक इस कुछ हुआ नहीं है।
इसके वापसी की खबरें आने से इसके फैन्स काफी खुश थे। लेकिन फिलहाल अभी तक यह वापस आया नहीं है। BGMI को लेकर अभी ताजा अपडेट यही है कि क्राफ्टन ने इसके लिए एक नया अपडेट रोल आउट कर दिया है।
Battleground Mobile India (BGMI) गेम में अभी जो मौजूदा साइकल चल रहा है उसके लिए अपडेट जारी किया गया है। इस नए अपडेट में डेवलपर्स ने मौजूदा साइकल के एक्सपायरी डेट को और आगे बढ़ा दिया है।
BGMI Latest Update में क्या है खास
PUBG Mobile Game का इंडियन वैरियंट है BGMI यह एक बहुत पॉपुलर गेम है। लेकिन इसे भारत में कुछ कारणों से बैन कर दिया गया था। बैन होने के दौरान यह उसी पुराने साइकिल पर चल रहा था जो कि 18 जनवरी को एक्सपायर हो रहा था। लेकिन इसका एक नया अपडेट जारी कर इसके एक्पायरी साइकल को बढ़ा दिया गया है।
कुछ गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स का यह मानना था कि, पुराने साइकल के एक्सपायर होने के बाद जब इसका नया वर्जन आएगा तो इसका नया सीजन देखने को मिलेगा। फिलहाल अभी इसका एक अपडेट आया है जिससे इसके एक्सपायरी डेट को बढ़ा दिया गया है।
BGMI Unban Date 2023
Battleground Mobile India (BGMI) को एक नया अपडेट मिलने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गेम मार्च – अप्रैल में वापसी कर सकता है। इस नए वर्ष में इस गेम को 2 नए अप्डेट्स मिल चुके हैं। इस बात से एक चीज तो साफ है कि BGMI के लिए क्राफ्टन भी अपनी कोशिश में लगा है। देश की प्रमुख E-Sport कम्पनी OG Esports के ओनर यश भानुशाली का मानना है कि BGMI भारत में मार्च या अप्रैल 2023 ताक वापसी कर सकता है।