Aaj ka rashifal : ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शुक्र और सूर्य धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा और गुरु गजकेशरी का योग बनाकर कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ये योग लगभग सवा दो दिन तक रहता है, और ये पूरे जनमानस के लिए अच्छी खबर देता है। कालपुरुष
के एकादश भाव में गजकेशरी योग का निर्माण सभी लोगों के लिए बहुत अच्छा मन जाता है, लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति भी आपको प्रभावित करती है।
मेष राशिफल : Mesh Rashi
मेष – आज आप काफी खुश रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान के पक्ष से कुछ अच्छी खबर मिलेगी। आज एक सुखद दिन है। यात्रा में लाभ हो सकता है। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशिफल : Vrishabh Rashi
वृषभ – आज आपके लिए व्यवसायिक लाभ का समय है। व्यवसायिक खुशियां नजर आ रही हैं। कुछ नए व्यापार की शुरुआत होने की संभावना है। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। राजनैतिक पक्ष से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। वाणिज्य, व्यापार और नौकरी-चाकरी के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम का साथ होगा। पीली वस्तु का दान करें लाभ होगा।
मिथुन राशिफल : Mithun Rashi
मिथुन – आज आपका भाग्यवर्धक दिन है। अचानक भाग्यवश कुछ अच्छा हो जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। आपको कहीं धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम मध्यम है लेकिन व्यापारिक और अन्य सभी दृष्टिकोणों से अच्छा समय है। प्रेम भी खराब स्थिति
में नहीं रहेगा क्योंकि भाग्य साथ दे रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
कर्क राशिफल : Kark Rashi
कर्क – कुछ आंतरिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा जरूर रहेगा लेकिन मानसिक रूप से कुछ प्राप्ति करने का समय है। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए यह बहुत अच्छा समय है। जो विद्यार्थी कुछ रहस्यों की खोज में काम कर रहे हैं उनके लिए बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, व्यापार, संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
सिंह राशिफल : Singh Rashi
सिंह – सिंह राशि के जातकों की शादी तय हो सकती है। आपके जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानी दूर होगी। रोजी-रोजगार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी-चाकरी में कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार मिलने के आसार हैं। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशिफल : Kanya Rashi
कन्या – आज शत्रु भी मित्र बनेंगे, और उनकी ओर से कुछ मित्रवत पहल होगी। प्रेम परवान चढ़ेगा। रहस्यों का ज्ञान होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यह बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार अद्भुत है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशिफल : Tula Rashi
तुला – यह विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम और प्रेम के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष से कुछ अच्छे, खुशहाल समाचार की प्राप्ति होगी। मन में उमंगें, तरंगे खिलती रहेंगी। मानसिक स्थिति सुखद दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन मानसिक स्थिति उसको कवर कर लेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति
भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पीली वस्तु का दान करें लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल: Vrishchak Rashi
वृश्चिक – भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कुछ शुभकार्य का आयोजन हो सकता है। खुशहाली के अवसर दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशिफल : Dhanu Rashi
धनु – व्यापार के कुछ नए अवसर मिलेंगे। भाइयों, मित्रों और अपनों से एक अच्छे सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है। अगर आप कुछ अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं तो कर दीजिए। शुरुआत स्वत: भी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली जरूर है। आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, लेकिन ये
भी संभव है कि शादी तय हो गई हो और आप उसकी तैयारी को लेकर चिंतित हों। आपकी इस चिंता में भी शुभता दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लग रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशिफल : Makar Rashi
मकर – शब्द साधक बन गए हैं। आप वाणी से हर काम बना ले रहे हैं। निवेश करने से लाभ होगा। धन और परिवार में वृद्धि होगी। आभूषणों की खरीदारी संभव है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम है लेकिन बाकी चीजों में चार चांद लगा हुआ है। पीली वस्तु का दान करें।
कुम्भ राशि : Kumbh Rashi
कुंभ – आज आपके ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। इससे आप सकारात्मक कार्य करेंगे। आपमें अक्रामकता नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रेम और व्यापार का भरपूर साथ मिलेगा। इस समय आपकी तरक्की के आसार दिख रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। यह एक अच्छा समय है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
मीन राशिफल : Meen Rashi
मीन – आज शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की वजह से मन थोड़ा सा तनावग्रस्त हो सकता है। प्रेम बढ़ेगा लेकिन मुलाकात के लिए तड़प हो सकती है। आज आप बड़े शायराना मूड में रहेंगे। सभी चीजों का एन्ज्वॉय भी करेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी लेकिन शेयर करने का समय नहीं मिलेगा। मानसिक खुशियां रहेंगी लेकिन थोड़ी दूरी भी अनुभव का अहसास। व्यापार भी ठीक रहेगा। कुल मिलाकर अच्छा समय है। मन परेशान रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।