आज का राशिफल 29 July 2023 | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : आज के दिन यानी की 29 जुलाई दिन शनिवार को कुछ लोगों का दिन थोड़ा तनाव भरा रहने वाला है। कुछ राशि के जातकों को मिल सकती है व्यापार में मदद तो वहीं कुछ लोगों को वाद विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से की कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल मेष (Aaj Ka Rashifal Mesh)

आज का राशिफल मेष (Aaj Ka Rashifal Mesh)

मेष राशि: आज का दिन आप लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपनी किसी प्रापर्टी को बेचने की योजना बना रहे थे तो आज पूर्ण हो सकती है। कहीं निवेश करने का फैसला करने से पहले आज अच्छे से विचार करें उसके बाद ही कोई निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। आज के दिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लेकिन आज आप के निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी रहेगी। यदि कोई समस्या है तो परिवार के सदस्यों से राय लेना आवश्यक है। आपका मान सम्मान बना रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज का राशिफल वृषभ (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए साहस और पराक्रम का दिन है। किसी कानूनी मामले में आज आपको विजय मिलने पर परिवार के लोगों के साथ खुशियां बांटने का मौका मिलेगा। कोई पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज आपका यह कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी कार्य का प्रेशर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आज किसी को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।

आज का राशिफल मिथुन (Aaj ka Rashifal Mithun)

आज का राशिफल मिथुन (Aaj ka Rashifal Mithun)

मिथुन राशि: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। घर में आज किसी सुख सुविधाओं की वृद्धि होती दिखाई दे रही है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज के दिन किसी से बहुत विचार कर ही कोई वादा करें। अचानक से कोई मित्र या मेहमान आ सकता है जिससे आपको आज खर्च में इजाफा करना पड़ सकता है। माता पिता से कुछ मतभेद भी हो सकता है। आज के दिन आप अपने काम को पूरा करने में व्यस्त हो सकते हैं।

आज का राशिफल कर्क (Aaj Ka Rashifal Kark)

आज का राशिफल कर्क (Aaj Ka Rashifal Kark)

कर्क राशि: आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। इस बदलते मौसम में आज आपकी तवियत थोड़ी नरम हो सकती है जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला है तो परिवार के लोगों से बात विचार कर के उसे सही कर सकते हैं। माता पिता को आज धार्मिक यात्रा भी करा सकते हैं। जो लोग पार्ट टाइम जॉब योजना बना रहे थे उन्हें आज सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्ति के माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh)

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh)

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हे आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आज कोई लेनदेन भी हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। आज के दिन किसी पर यदि आंख मूंद कर भरोसा करेंगे तो वो आपको धोखा भी दे सकता है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने प्रिय के साथ अकेले में समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

आज का राशिफल कन्या (Aaj Ka Rashifal Kanya)

आज का राशिफल कन्या (Aaj Ka Rashifal Kanya)

कन्या राशि: आज के दिन आप के अंदर गजब का उत्साह रहने वाला है। आज आप अंदर से खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा को यदि आप सही से इस्तेमाल करते हैं तो चीजें काफी बेहतर होंगी। संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कहीं बाहर जाना पड़े तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज के दिन आपके आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लेकिन आज किसी को उधार देने से बचें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आज घूमने या फिर यात्रा के दौरान कोई काम की जानकारी हाथ लग सकती है।

आज का राशिफल तुला (Aaj Ka Rashifal Tula)

आज का राशिफल तुला (Aaj Ka Rashifal Tula)

तुला राशि: आज का दिन थोड़ा मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। आज आपको अपने संतान के करियर की चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी लेकिन घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि भी होगी जिससे आपके खर्चों में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बड़ा पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकता है। आज आप धर्म कर्म में काफी रुचि रखेंगे। लेकिन ध्यान रहे आगे बढ़ने से रोकने के लिए कुछ अपनों का हाथ हो सकता है इससे सावधान रहें।

आज का राशिफल वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal Vrishchik)

आज का राशिफल वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि: आज के दिन आप अपनी आमदनी बढ़ने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे जिसका परिणाम आपको लाभ के रूप में देखने को मिलेगा। व्यापार में कोई नया उपकरण खरीदने की योजना सफल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है। आय के स्रोत बढ़ने वाले हैं, इससे खुश होकर फिजूल खर्ची करने से बचें। आपके जीवन साथी को नई नौकरी मिलने के आसार हैं। यदि परिवार में कोई मामला है तो उसमे बाहरी लोगों को दूर रखें घर का मामला बाहर न जाने दें। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं जिसमे विरोधी भी परास्त होंगे।

आज का राशिफल धनु (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

आज का राशिफल धनु (Aaj Ka Rashifal Dhanu)

धनु राशि: धनु राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा था तो आज उसमे विजय मिलने से आप काफी खुश होंगे। आज कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन वाले आज अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के साथ आज किसी समस्या को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज के दिन अपने जेब ढीली करने से पहले ख्याल रखें अन्यथा खर्चे बढ़ कर जेब खाली करा सकते हैं।

आज का राशिफल मकर (Aaj Ka Rashifal Makar)

आज का राशिफल मकर (Aaj Ka Rashifal Makar)

मकर राशि: भाग्य की दृष्टि से आज मकर राशि वालों का दिन काफी अच्छा और खुशनुमा रहेगा। विदेश में नौकरी के योग बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यदि कहीं पर धन रुका हुआ था तो आज प्राप्त हो सकता है। आपकी उन्नति आज विरोधी भी नहीं रोक पाएंगे। लेकिन ध्यान रहे विरोधियों को हावी नहीं होने देना है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बेवजह किसी विवाद में न पड़ें। अपने कामों पर फोकस होकर कार्य पूर्ण करने से आपकी तरक्की होगी। माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आज का राशिफल कुंभ (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

आज का राशिफल कुंभ (Aaj Ka Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए परेशानी ला सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आमदनी भी उसी हिसाब से बढ़ेगी इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। किसी के कहने से कहीं पर निवेश न करें वर्ना पछताना पड़ सकता है। आज के दिन आपको किसी के कहे में नहीं आना है। हो सकता है आज आप संतान के लिए कोई वाहन की खरीदारी करें। आर्थिक मामलों में आज किसी का आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना है।

आज का राशिफल मीन (Aaj Ka Rashifal Meen)

आज का राशिफल मीन (Aaj Ka Rashifal Meen)

मीन राशि: आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जो जातक किसी नौकरी की तलाश में भटक रहे थे आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। जिन लोगों का अपने जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद चल रहा है वो लोग आज बात चीत के जरिए अपना संबंध पुनः सुधार लें अन्यथा मामला बिगड़ सकता है। प्रेमी युगल की आज मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माता जी से आज कोई विचार विमर्श कर सकते हैं। आज कोशिश करें कि आपके संबंध लोगों से अच्छे बने।

बीते कल का राशिफल

Leave a Comment