Horoscope Today 27 June 2023: वृष, तुला, धनु राशि वाले आज सावधान रहें

Horoscope Today 27 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 27 जून 2023, मंगलवार यानि की आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज कर्क राशि वाले किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। घर परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो सकती है। आइये जानते हैं अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)।

मेष राशि (Aries): aaj ka rashifal mesh

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। अगर व्यापार में आपने कोई बड़ा लेनदेन किया, तो उसके लिए आज अपने पार्टनर से सलाह अवश्य करें. आज के दिन काम अधिक रहने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको थोड़ी बहुत स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर के सभी सदस्यो का आज आपका पूरा साथ मिलेगा। संतान के लिए आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus): aaj ka rashifal vrishabh

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलेगा लेकिन आपको अपने भविष्य के लिए कोई चिंता हो सकती है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिये को डिनर डेट पर ले जा सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती का आज पर्दा फास हो सकता है। आज संतान से आपकी किसी बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो सकती है। यदि आपके माता पिता को आज कोई धन से संबंधित समस्या हो तो उसे खासकर के ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini): aaj ka rashifal mithun

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो इससे भी आज आपको अच्छा लाभ देखने मिलेगा। आपने किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की शुरुआत की थी, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है।

कर्क राशि (Cancer): aaj ka rashifal kark

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में कोई परिवर्तन लेकर आने वाला है। आज कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आज के दिन व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम न उठाये, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे।

सिंह राशि (Leo): aaj ka rashifal singh

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला हो सकता है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र के कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिनमें आप खर्चा बहुत ही सोच समझ कर करें। आज किसी लंबी दूरी के यात्रा पर जाने के लिए विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo): aaj ka rashifal kanya

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज सफल होगी। आज आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में आज अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार में सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। भाई व बहनों से चली आ रही अनबन बातचीत के जरिए आज समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि (Libra): aaj ka rashifal tula

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज किसी काम को लेकर घर से बाहर जा सकते हैं। परिवार में आज आपको यदि किसी सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो, तो अपने भाई-बहनों से अवश्य करें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज सावधान रहने की जरुरत है, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): aaj ka rashifal vrishchik

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी ऐसे अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती, जो आपको नुकसान करा सकती हैं। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज अपने किसी मित्र से धन भी उधार ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि ( Sagittarius): aaj ka rashifal dhanu

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो दुर्घटना होने का भय है। आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आज ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn): aaj ka rashifal makar

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज अपने परिवार साथ किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आज किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज के दिन नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): aaj ka rashifal kumbh

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। अगर व्यापार में आप कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो वह आसानी से हो जाएगा। आज किसी नये काम की शुरुआत करने से पहले आपको अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी चाहिए। आज जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने व्यवसाय में किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें।

मीन राशि (Pisces): aaj ka rashifal meen

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। संतान के कैरियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बिना मतलब कुछ कहासुनी हो सकती है, इसलिए वाद विवाद में पडने से बचे और किसी नए काम में हाथ ना डालें। आज कार्य क्षेत्र में अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों को हैरान कर देंगे। लेकिन आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Also Read

Leave a Comment